ट्राइबल गेम्स में जलवा: मणिकांता के 5 गोल्ड, अंजलि मुंडा की हैट्रिक, कर्नाटक टॉप पर बरकरार

रायपुर, 26 मार्च — ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के दूसरे दिन कर्नाटक के तैराक मणिकांता एल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। वहीं ओडिशा की अंजलि मुंडा ने तैराकी में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।
मेजबान छत्तीसगढ़ के लिए अनुष्का भगत ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत जीतकर दूसरा पदक हासिल किया।
वेटलिफ्टिंग में असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक मालसावम्तलुआंगा ने चोट के बावजूद स्वर्ण पदक जीतकर जज्बा दिखाया।
पदक तालिका में कर्नाटक 8 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर, ओडिशा दूसरे और असम तीसरे स्थान पर है।