रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में टूर-ट्रेवल्स व्यवसायी से विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी अमन शर्मा को पुलिस ने कोलकाता के 24 परगना से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह अब तक देश के कई राज्यों में 22 वारदातों को अंजाम देकर करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। प्रकरण में पूर्व में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
