रायपुर न्यूज़ | उरला में अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 1 लाख का माल जप्त

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत पारधीपारा स्थित जीवन होटल के पास मनोज कुमार साहू (27) को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व उरला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 100 पौवा देशी शराब, बिक्री की रकम और घटना में प्रयुक्त ज्यूपिटर वाहन (CG/04/QF/8515) जब्त किया। जब्त सामग्री की कीमत लगभग ₹1 लाख आंकी गई है।

आरोपी के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 138/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

टीम में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक रोहित मालेकर, प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, सउनि सतीश पुरिया, प्रआर कुलदीप द्विवेदी, आरक्षक अविनाश देवांगन सहित अन्य।