रायपुर न्यूज़ | स्टंटबाजी पड़ी महंगी: नाबालिग चालकों पर 37,600 रुपए का जुर्माना, परिजनों को दी चेतावनी

रायपुर। नया रायपुर की सड़कों पर नाबालिग युवकों द्वारा स्टंटबाजी और लाल-नीली बत्ती के अवैध उपयोग का वीडियो वायरल होने पर रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों के चालकों पर कुल 37,600 रुपए का जुर्माना लगाया।

वीडियो में युवक कार की छत और बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन ट्रेस कर नोटिस जारी किया। चालकों को मौके पर दस्तावेज सहित बुलाकर चालान किया गया और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का शपथ-पत्र भरवाया गया। परिजनों को भी कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि नाबालिगों को वाहन चलाने दिया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्टंट में शामिल गाड़ियाँ:

CG04-QF-5670

HR26-CP-8962

CG04-NL-5895

MP04-CQ-0270

CG04-QA-2145

WB02-AE-7720