रायपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को पकड़ा

रायपुर न्यूज़।गुढ़ियारी पुलिस ने 13 जून 2025 को कार्रवाई करते हुए अश्वनी कुमार साहू (उम्र 48 वर्ष) को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 48 पौवा देशी मदिरा मशाला (कीमत 4800) और एक सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (कीमत 25,000) जब्त की गई। शराब को बेचने की नीयत से मोटरसाइकिल में ले जाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।