प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होकर मंत्री और विधायकों ने बढ़ाया उत्साह
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए नगरीय निकाय चुनाव में पूरे जोश और समर्पण के साथ मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने राजधानी रायपुर और महासमुंद में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मंत्री राम विचार नेताम, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। बता दें कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल की राजनीतिक समझ, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें रायपुर नगर निगम चुनाव का संचालक बनाया गया है। यह उनकी रणनीतिक क्षमता और जनता के बीच उनकी पकड़ को दर्शाता है।
