मुख्यमंत्री साय से आशीर्वाद लेकर मीनल चौबे ने भरा महापौर का पर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा से रायपुर नगर निगम महापौर चुनाव की प्रत्याशी मीनल चौबे को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सीएम साय बोले – विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी मिलेगा जनता का भरपूर आशीर्वाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास में आज भाजपा की रायपुर नगर निगम से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे मिली। नामांकन दाखिल करने से पूर्व सीएम से आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने मीनल चौबे को विजय के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मीनल चौबे के साथ रायपुर शहर के चारों विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू भी रहे। आज रायपुर नगर निगम महापौर की भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे एवं 70 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी नामांकन दाखिल किए। सभी को सीएम साय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।