रायपुर। सांसद रजनी पाटिल ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की। उन्होंने शुक्रवार को जहां लोकसभा की 11 सीटों को लेकर नेताओं,विधायकों और पूर्व विधायकों से चर्चा की,वहीं शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा हुई।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बता दें कि अब राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में बैठक जारी है। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख रजनी पाटिल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, डॉ. चरणदास महंत समेत सभी वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
बैठक के बारे में रजनी पाटिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में सार्थक का चर्चा हुई। शनिवार की बैठक के बाद अब अगले हफ्ते दिल्ली में हम बैठक करेंगे और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आरंभ करने की पूरी कोशिश करेंगे। जल्द से जल्द हमारी उम्मीदवार तय हो जाएं। बहुत सारे लोग हमारे तैयार हैं लेकिन यह तय करना प्रमुख है की टिकट किन्हें दी जाए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हम आगे बढ़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से भी चुनाव लड़ने के लिए आगे आने का अनुरोध किया गया है। अब संगठन का जो निर्णय होगा, वह मान्य होगा। राजीव गांधी की न्याय यात्रा के अनुसार हम काम करेंगे।
