पुलिस अधीक्षक  द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 8 कर्मचारियों को लगाया गया बैज

रायपुर/ दिनांक 10.01.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   प्रशांत अग्रवाल द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 8 कर्मचारियों को प्रधान आरक्षक का बैज लगाया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू  चंचल तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक  वैभव मिश्रा उपस्थित रहे।

पदोन्नत कर्मचारियों का नाम – सविता रंजन, मीना धु्रव, मोनेन्द्र टेण्डी, प्रभा पाटले, सुधीर कुमार दुबे, देवशरण साहू, दीपक कुमार वर्मा एवं टीकाराम वर्मा l