रायपुर, 2 मई 2026। विष्णुदेव साय ने वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के हालिया क्रूज हादसे के मद्देनज़र उन्होंने सभी जिलों में सुरक्षा ऑडिट, SOP का पालन और सतत मॉनिटरिंग अनिवार्य करने को कहा।
कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि उपकरणों की नियमित जांच, प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती, लाइफ जैकेट व रेस्क्यू साधनों की उपलब्धता और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों व नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।
