छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं प्रभु श्रीराम : सीएम साय

रायपुर, 6 अप्रैल। विष्णु देव साय ने जशपुर के कुनकुरी में श्रीराम कथा महोत्सव में कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और यहां के कण-कण में उनकी उपस्थिति है।
उन्होंने कहा कि वनवास काल का अधिकांश समय दंडकारण्य क्षेत्र में बीता, जिससे प्रदेश की भूमि राममय हो गई है। सीएम ने नरेंद्र मोदी के संकल्प से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताया।
राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना से अब तक हजारों श्रद्धालु अयोध्या जाकर दर्शन कर चुके हैं।