महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68 लाख महिलाओं के खाते में 641 करोड़

रायपुर, 6 अप्रैल। महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त जारी होते ही प्रदेश की लाखों महिलाओं के मोबाइल पर खुशियों की घंटी बज उठी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में 68.48 लाख हितग्राहियों के खातों में 641.62 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
मार्च 2024 में शुरू हुई इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। अब तक कुल 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।
सरकार ने हितग्राहियों से ई-केवाईसी जल्द पूरा कराने की अपील की है, ताकि राशि बिना रुकावट मिलती रहे।