‘SANKALP’ बजट: समावेशी विकास से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ओर कदम,बी.एल. सोनेकर

रायपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट ‘GYAN’ और ‘GATI’ की निरंतरता के साथ ‘SANKALP’ पर आधारित है, जो आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का रोडमैप प्रस्तुत करता है।
बस्तर-सरगुजा के विकास, मुख्यमंत्री बस सेवा से कनेक्टिविटी, नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेजों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया गया है। अधोसंरचना के तहत सड़क और एयर कनेक्टिविटी को गति मिलेगी।
उद्योगों की सब्सिडी तीन गुना बढ़ाकर निवेश और रोजगार को बढ़ावा दिया गया है। 5 महाविद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए 731 करोड़ और कौशल विकास हेतु 75 करोड़ का प्रावधान है।
ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और जनजातीय संस्कृति संवर्धन पर विशेष फोकस है।
कुल प्राप्तियां 1.72 लाख करोड़, विनियोग 1.87 लाख 50 हजार करोड़ तथा वित्तीय घाटा 2.87% अनुमानित है।