रायपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है तथा केंद्र सरकार उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालयों में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

