वन महोत्सव में बच्चों ने किया पौधरोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प


वन महोत्सव में बच्चों ने किया पौधरोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

साल्हेवारा, । पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम ने विद्यार्थियों से “एक पेड़ मां के नाम” और हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रधान पाठक पन्नालाल जांघेल ने वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित पौधरोपण और संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया।