रायपुर, 6 जुलाई। संस्कृति विभाग द्वारा पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री, सांसद, विधायक तथा पद्मश्री एवं राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकार शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार पंडवानी, लोकगायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीजन बाई को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 5 जुलाई को उनके निधन के बाद आयोजित यह कार्यक्रम उनकी कला साधना और पंडवानी को विश्व पहचान दिलाने में दिए गए योगदान को समर्पित होगा।

