ड्राइविंग प्रशिक्षण से सुकमा के पुनर्वासित युवा बन रहे आत्मनिर्भर

रायपुर, 6 जुलाई। सुकमा जिले के पुनर्वासित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में 30 दिवसीय एलएमवी ड्राइवर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 13 जून से 12 जुलाई तक चल रहे इस प्रशिक्षण में 31 युवा शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान वाहन संचालन के साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियम और वाहन की सामान्य मरम्मत की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी प्रतिभागियों का ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाया जाएगा। युवाओं ने कहा कि इस पहल से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिला प्रशासन ने इसे पुनर्वासित युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।