रायपुर, 6 जुलाई। गुढ़ियारी थाना में जप्त माल के सुरक्षित और पारदर्शी प्रबंधन के लिए ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने किया। नई व्यवस्था में जप्त सामग्रियों का डिजिटल पंजीयन, बारकोड आधारित पहचान, रैकवार संधारण और रिकॉर्ड ट्रैकिंग की सुविधा होगी। इसके पहले मालखाने में रखे सभी जप्त माल का भौतिक सत्यापन कर वैज्ञानिक तरीके से वर्गीकरण किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मालखाना से जप्त वस्तुओं की आवक-जावक, रिकॉर्ड और “चेन ऑफ कस्टडी” की निगरानी अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध हो सकेगी।

