खैरागढ़। ग्राम पंचायत विचारपुर में राशि वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। सोसाइटी की अध्यक्ष संतोषी साहू और सचिव तरुण साहू ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगा। प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि इस शिविर से उन्हें नया हुनर और रोजगार का अवसर मिला है। समापन समारोह में जनप्रतिनिधि, सोसाइटी के सदस्य, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

