वैज्ञानिक खेती से कमार किसान की बदली तकदीर

रायपुर, 30 जून। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के सेलबहरा गांव के कमार समुदाय के किसान खीमांशु गजेसिंग ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से 4 एकड़ में वैज्ञानिक तरीके से खीरे की खेती कर अच्छी आय अर्जित की है। उन्नत बीज, आधुनिक सिंचाई, संतुलित पोषण और मचान पद्धति अपनाने से उत्पादन व गुणवत्ता में सुधार हुआ, जिससे फसल का बेहतर दाम मिल रहा है। किसान ने बताया कि अब वह अन्य उद्यानिकी फसलों की भी आधुनिक तकनीक से खेती करने की तैयारी कर रहे हैं।