रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने आईटी सेल की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जारी सूची में सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन पर जोर देते हुए सभी संभागों में प्रभारी बनाए गए हैं। कार्यालय संचालन के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कार्यसमिति में युवाओं और तकनीकी जानकारों को स्थान मिला है।
पार्टी का लक्ष्य डिजिटल माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।
देखे लिस्ट:-


