रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी आईटी सेल की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जारी सूची में संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।
नई कार्यकारिणी में सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी सहित सभी संभागों के लिए संभाग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में आईटी सेल की गतिविधियों की निगरानी और समन्वय का दायित्व संभालेंगे। कार्यालय संचालन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कार्यसमिति में युवा और तकनीकी रूप से दक्ष कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। बदलते डिजिटल दौर में पार्टी की सक्रिय और सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह टीम बूथ स्तर तक डिजिटल पहुंच बनाने पर काम करेगी।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नई टीम के गठन से संगठन की ऑनलाइन गतिविधियों को गति मिलेगी और राज्यभर में डिजिटल संवाद और भी सशक्त होगा।
देखे लिस्ट:-


