रायपुर। आमानाका थाना पुलिस ने नया बिलासपुर बायपास रोड स्थित एक अवैध कबाड़ दुकान पर दबिश देकर 2180 किलो लोहे का सामान जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गैस सिलेंडर व कटिंग टॉर्च भी बरामद की। दुकान संचालक अरमान अहमद वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया। मामले में BNSS की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
