रायपुर, 2 अगस्त। नारायणपुर जिले के पारंपरिक मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता के विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 30 जुलाई को राष्ट्रपति भवन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोककलाओं और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में ‘बस्तर पंडुम’ की विजेता मुंगड़ी कोर्राम, सुदनी दुग्गा सहित विभिन्न परगनाओं के मांझी और चालकी शामिल थे। इस अवसर को बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

