रायपुर, | महिला थाना के पास डोडा बेचने की फिराक में खड़े आरोपी शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर (42), निवासी काशीराम नगर, को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से 2.530 किलोग्राम डोडा, 1500 रुपये नगद और एक मोबाइल जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत करीब 40,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 व 29 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। पुलिस फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
