पुरानी बस्ती पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को किया गिरफ्तार

रायपुर | 15 जुलाई पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। भावना, शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालक थी और जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी व अवैध वसूली में शामिल पाई गई।

पुलिस के अनुसार, भावना तोमर ने 3 लाख उधार देकर गिरवी रखी 15 लाख की जैगुआर कार के बदले 5 लाख वसूलने के बाद भी 10 लाख और मांगे। आरोपी के घर से कई दस्तावेज, मोबाइल और कोरे चेक बरामद हुए।

जांच में पता चला कि रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर समेत परिवारजन कर्ज पर कोरे चेक और स्टांप भरवा कर अधिक ब्याज वसूलते थे। धमकी देकर जमीन की रजिस्ट्री कराते थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई में भावना तोमर को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 15 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी रोहित तोमर की तलाश जारी है।