बलौदाबाजार में नशामुक्त युवा संकल्प अभियान शुरू

रायपुर, 2 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा दीमक की तरह व्यक्ति और परिवार को खोखला कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अभियान के तहत जिले में अगले 100 सप्ताह तक खेल, संस्कृति और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान नशामुक्ति पर आधारित नाटिका का भी मंचन किया गया।