घर में घुसकर आईपैड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी एंथोनी कुमार धुर्वे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पचपेड़ी नाका स्थित एक घर से आईपैड, दस्तावेज और नगदी चोरी की थी। CCTV फुटेज और कॉलोनी गार्ड की मदद से आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।