चिखली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 2.492 किलो गांजा जब्त

गांजा बेचते महिला गिरफ्त

राजनांदगांव। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल ने अवैध गांजा बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नेहा मरकाम (25) निवासी चिखली तालाब पार के कब्जे से 2.492 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 24 हजार 920 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।