बीजेपी नेताओं की हत्या के विरोध में 17 को पूरा छत्तीसगढ़ जाम करेगी भाजपा

 

रायपुर। भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शह पर अपराधिक तत्वों द्वारा षडयंत्र पूर्वक,सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता की हत्या की जा रही है।

इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16 फरवरी को बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकालकर आईजी कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। 17 फरवरी को बस्तर के 12 विधानसभा छोड़कर प्रदेश के सभी 78 विधानसभा में मंडल स्तर पर दोपहर 2 से 5 तक प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम की जाएंगी।