गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बागनदी पुलिस ने 10 लाख की बोलेरो की जप्त
राजनांदगांव। बागनदी पुलिस ने गौ-तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों को पायलेटिंग कर पुलिस चेकिंग की सूचना देने वाले दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत की बोलेरो वाहन जप्त की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर सूचना पर बागनदी बॉर्डर में नाकाबंदी कर बोलेरो क्रमांक CG 10 AV 9500 को रोका गया। पूछताछ में आरोपी लंबे समय से गौ-तस्करों को पुलिस गतिविधियों की जानकारी देकर मदद करते पाए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपेंद्र बंजारे (21) निवासी भिलाई एवं शैलेन्द्र भारती (27) निवासी भिलाई-3 शामिल हैं। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस पुराने मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
