रायपुर। विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित होने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून से प्रलोभन, दबाव या भ्रम फैलाकर किए जाने वाले धर्मांतरण पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। अब धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए पूर्व सूचना और परीक्षण अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि नए प्रावधानों में कड़े दंड का प्रावधान किया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई संभव होगी।
साय ने कहा कि इस विधेयक से राज्य में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जनजागरण अभियान को प्रेरणादायक बताया।
