जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों संग बैठकर की पढ़ाई की बात, स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट का शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के कांसाबेल स्थित बगिया हाईस्कूल में ‘सम्पर्क स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वे तीसरी-चौथी कक्षा की छात्राओं संग बैठकर पढ़ाई की बात की और कहा, “पढ़ाई ठीक से करना है न… मोबाइल ज्यादा नहीं देखना।”

संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से शुरू इस पहल के तहत जिले की 50 प्राथमिक शालाओं को स्मार्ट क्लास संसाधनों से जोड़ा जाएगा। 3200 से अधिक बच्चों और 120 शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करेगी और पढ़ाई को रोचक बनाएगी। कार्यक्रम एससीईआरटी और निपुण भारत के लक्ष्यों के अनुरूप है।