मैन्युअल स्कैवेंजिंग पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मैन्युअल स्कैवेंजिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह कानूनन दंडनीय अपराध है।
विश्वदीप ने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा सीवर व सेप्टिक टैंक की सफाई मशीनों और सुरक्षा उपकरणों से कराई जा रही है।
निगम ने नागरिकों से अपील की है कि इस अमानवीय प्रथा को रोकने में सहयोग करें और कहीं भी ऐसी घटना दिखने पर हेल्पलाइन 14420, निदान-1100 या कलेक्टर कॉल सेंटर पर तुरंत सूचना दें।