रायपुर। रायपुर में टीम प्रहरी अभियान के तहत मालवीय मार्ग को अतिक्रमणमुक्त करने कार्रवाई की गई। करीब 10 ठेले-गुमटियां हटाई गईं और सड़क पर रखे सामान जब्त किए गए।
अभियान के दौरान सड़क पर कब्जा जमाए लगभग 20 दुकानदारों पर करीब 38 हजार रुपए का ई-चालान किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
अभियान प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम ने चलाया, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।
