रायपुर/जीपीएम। जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। जिले में 0 से 5 वर्ष आयु के 53,490 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन बूथों पर टीकाकरण हुआ, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। कलेक्टर ने अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने और प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।

