ग्राम समोदा में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, शासकीय भूमि मुक्त

रायपुर। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम समोदा में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई की। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मंडल जेवरा सिरसा के अंतर्गत शासकीय घास भूमि खसरा नंबर 778, रकबा 0.13 हेक्टेयर पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया।
बताया गया कि उक्त भूमि पर ब्रजेश ताम्रकार द्वारा पक्का दुकान निर्माण, टीन शेड लगाकर दुकान बनाना तथा सीमेंट पोल लगाकर तार घेरा किया गया था। प्रशासन ने सभी अवैध निर्माण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक रेखा शुक्ला, पटवारी चन्द्रिका प्रसाद खरें, शत्रुहन मिश्रा, अनिता साहू, संदीप देशमुख सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।