पीएम जनमन आवास से कृष्णा बैगा का पक्के घर का सपना पूरा

रायपुर/जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंडरीपानी निवासी कृष्णा बैगा को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से उनके परिवार का जीवन बदल गया है। पहले कच्चे घर में बरसात, सीलन और सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता था, लेकिन अब परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक आवास में रह रहा है। कृष्णा बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षा और बेहतर जीवन मिला है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार जिले में पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है।