7 जनवरी को 26 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट तथा 8 आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों के कब्जे से 51.66 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब, 12 किलो 595 ग्राम गांजा, 840 नग नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा घटना से संबंधित 4 नग दोपहिया वाहन, 5 नग मोबाइल फोन एवं नगदी रकम को जब्त किया गया था।
पुलिस के मुताबिक 2 दिन में विभिन्न अपराधों सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के कुल 182 आरोपियों को जेल भेजा गया है। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों के सक्रिय गुण्डा/निगरानी बदमाशों, अपराधिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों, चाकू लेकर घुमने वालों, अड्डेबाजी करने वालो सहित उपद्रवी लोगों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में 8 जनवरी को नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में थानों प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व अवैध रूप से चाकू लेकर घुमते कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट, अवैध रूप से शराब के साथ 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों मंे आबकारी एक्ट, 4 आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट तथा कुल 104 गुण्डा/निगरानी बदमाशों, अपराधिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों व उपद्रवी तत्वों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
