रायपुर/अंबिकापुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को हर अभियान में पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। प्रदेश में 28 से 30 जून तक चल रहे अभियान के तहत करीब 36 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 14,396 बूथ और 28,791 टीमें तैनात की गई हैं। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा

