पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने किया राजमेरगढ़ का दौरा

रायपुर/। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का भ्रमण कर पर्यटन विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पर्यटन समितियों की जनसहभागिता आधारित पहल, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि जीपीएम का पर्यटन मॉडल रोजगार और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला है तथा जिले में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं।