रायपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग एवं उनकी यात्रा सुविधा के लिए सुविधा बधाई है। गाडी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर का प्रायोगिक ठहराव 2 फरवरी तक पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के चौमहला स्टेशन में दिया गया है। चौमहला स्टेशन के यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा के लिए इस ठहराव की सुविधा का विस्तार आगामी 6 महीनों के लिए किया जा रहा है। अब गाडी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस का 8 अगस्त तक चौमहला में ठहराव रहेगा। रेलवे प्रशासन को आशा है कि इस सुविधा से चौमहला स्टेशन आने-जाने वाले यात्री लाभांवित होंगे।
