रायपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के अंतर्गत पीपाड़ रोड जंक्शन एवं राई का बाग़ पैलेस जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 6 से 18 फरवरी को किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
*परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडिया*:-
01. दिनांक 6, 7, 13 एवं 14 फरवरी को भगत की कोठी से चलने वाली 20843 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर- मारवाड़ जंक्शन- लूनी जंक्शन होकर चलेगी।
02. दिनांक 9, 11, 16 एवं 18 फरवरी को बिलासपुर से चलने वाली 20844 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लूनी जंक्शन-मारवाड़ जंक्शन- अजमेर-फुलेरा होकर चलेगी।
