रायपुर। गांजा तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी मुन्ना राम कश्यप को रायपुर पुलिस ने बस्तर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना गंज में वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज है।
माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत पुलिस टीम ने बस्तर में दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी मूलतः चपका, थाना भानपुरी, जिला बस्तर का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
