दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पदस्थ उप निरीक्षक एन. श्रीनिवास राव को राष्ट्रपति भारतीय पुलिस पदक से करेंगी सम्मानित

 

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट सेटलमेंट में पदस्थ उप निरीक्षक एन. श्रीनिवास राव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस-2023 के शुभ अवसर पर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित करेंगी ।
एन. श्रीनिवास राव सर्वप्रथम भारतीय रेलवे में आरपीएफ विभाग में वर्ष 1995 में आरक्षक के पद पर ज्वाइन किए थे और अपने कठिन परिश्रम के बदौलत आज उप निरीक्षक के पद पर पंहुचे और अब इन्होंने अपने 27 वर्ष की गौरवशाली रेल सेवा को पुरा कर लिया है। एन.श्रीनिवास राव,उप निरीक्षक ने यह पदक प्राप्त कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मान बढाया है।
एन. श्रीनिवास राव के इस सम्मान पर इनके पदक पाने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, महाप्रबंधक,आलोक कुमार ने इन्हे बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर ने प्रोत्साहित किया है।