लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, ‘आपातकाल के योद्धा’ स्मारिका का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस समारोह में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया और उनके संघर्ष पर आधारित स्मारिका ‘आपातकाल के योद्धा’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है और आपातकाल का इतिहास युवाओं तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने लोकतंत्र और सांस्कृतिक मूल्यों पर बल दिया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आपातकाल लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग रहने की सीख देता है। इस अवसर पर आपातकाल विषयक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।