मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने पंजीयन और प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य ने अभियान के शुरुआती 9 दिनों में ही 72 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया, जबकि जांजगीर-चांपा जिला 96 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश में अव्वल रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस सफलता पर विभागीय टीम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए 15 जुलाई तक सभी पात्र महिलाओं से योजना में पंजीयन कराने की अपील की।