रायपुर, 31 जुलाई। रायपुर पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद 5 अधिकारी-कर्मचारी से आज सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र धर दीवान, सउनि बृजराज सिंह, भगवान यादव, प्रधान आरक्षक परशुराम साहू और आरक्षक बैण्ड पदुमलाल साहू शामिल हैं।
DIG एवं SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने उन्हें साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पेंशन दस्तावेज सौंपते हुए उनकी सेवा की सराहना की और भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए और परिजनों ने भी पुलिस सेवा की चुनौतियों पर चर्चा की।
इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
