रायपुर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवार को पहला विशेष प्रधानमंत्री आवास मिला। ग्राम ओईरास की श्रीमती सोडी हुंगी को यह घर मिला, जिनके पति की 2005 में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।
पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की विशेष स्वीकृति के तहत यह घर 1.35 लाख रुपये की लागत से 8 जुलाई को पूरा हुआ। अब सोडी परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।
उन्हें शौचालय, आयुष्मान कार्ड, राशन और मनरेगा जैसी योजनाओं का भी लाभ मिला है। यह राज्य में नक्सल पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में पहला सफल कदम है।
मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से केंद्र ने छत्तीसगढ़ को नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पणकर्ताओं के लिए 15,000 आवासों की विशेष मंजूरी दी है। सुकमा में यह काम तेज़ी से चल रहा है।

