दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात के बाद बस्तर ओलंपिक को “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” के रूप में मान्यता मिल गई है। इससे जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने रायपुर और बिलासपुर में 220-बेड के मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे केंद्र ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में LNIPE का क्षेत्रीय केंद्र और खेल अधोसंरचना के लिए नए स्टेडियम व प्रशिक्षण केंद्रों की मांग भी रखी। केंद्रीय मंत्री ने जल्द निर्णय का भरोसा दिया।
